Showing posts with label Hindi jokes. Show all posts
Showing posts with label Hindi jokes. Show all posts

Thursday, January 29, 2015

सोचा अब 45 साल की उम्र में कौन BEAUTIFUL कहेगा भला

संता और उसकी पत्नि दोनो सो रहे थे, रात के दो बजे पत्नि केमोबाइल पर मैसेज टोन
बजी ............
.
.
संता चौँक कर उठा!
मोबाल देखा तो...........!
BEAUTIFUL लिखा देख कर अपनी पत्नि को उठाया .
पूछा कि ये क्या है ? ? ? ?
पत्नी भी हड़बड़ाहट मेँ उठी...!
सोचा अब 45 साल की उम्र मेँ कौन BEAUTIFUL कहेगा भला !
जब मोबाइल देखा तो झल्लाकर पति को बोली चश्मा लगा कर मोबाईल हाथ मेँ लिया करो
ये  BEAUTIFUL नहीं बल्कि
.
.
.
चार्जिगं मे लगे फोन पर BATTERYFULL
लिखा है . . !!!

Saturday, January 24, 2015

net pack special


Saas: rasoyi main kaam kar rahi thi.
Bahu: maa ji main aap ki kuch madad kar du..
Saas: kya huaa bahu, kya tera net pack khatam ho gaya Hai kya.
Jo aaj rasoyi main aana pada  tuhje. 

Wednesday, January 21, 2015

शराबी का समाज में योगदान!



शराब का हमारी अर्थव्यवस्था में बडा महत्व है, क्योंकि शराबी एक मॉडल टैक्सपेयर होता है। किसी भी आइटम पर टैक्स लगाया जाये, उसे देने वाला बवाल मचा देता है। पैट्रोल पर एक डेढ़ रुपया बढ़ जाऐ, मार ड्रामा शुरु हो जाता है। बीएमडब्ल्यु वाला भी हुड़की लगाकर चैनलों को बयान देने लगता है कि हम मर गये, लुट गये, तबाह हो गये।

पर शराब का खरीदार अत्यँत शालीन होता है। औसतन हर साल शराब के भाव 15-20 परसेंट तो बढ़ते ही है, दिखा दे मुझे कोई कि कभी किसी शराबी ने चिक-चिक मचायी हो। इतिहास में एक भी जुलूस ऐसा नहीं दर्ज है, जिसमें शराब के खरीदारों ने डीएम को जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया हो कि प्लीज दारु सस्ती कर दो। ऐसे उद्विग्न समय में शराबी का सा संयम सराहनीय है, ये इतनी दुर्लभ क्वालिटि है कि सिर्फ शराबियों में ही पायी जाती है।

प्रदेश में शराब का कारोबार करीब 14,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखा रहा है, करीब 17,000 दुकानें हैं, सभी पर अनवरत लाईन लगी हुई है, कई की जालीदार खिडकियाँ तो सुबह ब्रह्मकाल मे ही खडका दी जाती है।

इसलिऐ लोगो को अनुशासन, शालीनता और संयम का पाठ अगर लेना हो तो किसी शराबी से ले।

पी रहे हैं.. जी रहे हैं

एक समय की बात है, करंटपुरा नामक कस्बे में दो दोस्त रहा करते थे। पहला जबर्दस्त पियक्कड़ और दूसरा भला इंसान। दूसरा हमेशा पहले को समझाता रहता था।

कुछ समय बाद दूसरा दोस्त कामकाज के सिलसिले में कस्बे से शहर जा पहुंचा। कुछ समय कमाई-धमाई की, फिर वापस गांव लौटा। अपनी नई साइकिल के पैडल मारते हुए सीधे अपने दोस्त के घर पहुँचा। पहला हमेशा की तरह धुत्त मिला।

दूसरे ने पूछा, "और क्या चल रहा है?"

पहला बोला, "कुछ नहीं बस, पी रहे हैं.. जी रहे हैं... तुम सुनाओ।"

दूसरा बोला, "बस, बढ़िया, शहर में कामकाज चल निकला है। साइकिल खरीद ली है, तुम साले सुधर जाओ।"

और पैडल मारते हुए वापस शहर की तरफ निकल लिया।

कुछ दिनों बाद फिर शहर से कस्बे में पहुंचा। इस बार स्कूटर पर था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। वहां फिर वही क्या चल रहा है? वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... सुधर जाओ टाइप बातें हुईं। फिर दूसरे ने स्कूटर को किक लगाई और फिर शहर की दिशा में वापस हो लिए।

इस बार दूसरा कुछ महीनों बाद कस्बे में पहुंचा। इस बार कार में था। सीधे दोस्त के घर का रास्ता लिया। पता चला कि वो घर पर नहीं हैं, खेत गया हुआ है। तो दूसरे ने कार सीधे खेत की दिशा मे दौड़ा दी। वहां पहुंचा तो देखता क्या है कि पहला खेत के बीचों-बीच खाट पर बैठ पी रहा है। पास में ही एक हेलिकॉप्टर खड़ा है। दूसरा सीधे अपने दोस्त के पास जा पहुँचा और वही पुरानी बातचीत शुरू हो गई, "और क्या चल रहा है?" 

पहला बोला, "बस, कुछ नहीं यार, वही पी रहे हैं, जी रहे हैं... पीते-पीते बोतलें ज्यादा इकट्ठी हो गईं तो बेचकर हेलिकॉप्टर खरीद लिया और पार्किंग के लिए खेत भी खरीद लिया है, और तुम सुनाओ।"

दूसरा वहीं बेहोश हो गया।

ख़ुशी मिलती है!

एक आदमी ने एक वकील के ऑफिस में फ़ोन किया और वकील का नाम लेकर कहा कि मैं अपने वकील से बात करना चाहता हूँ।

रिसेप्शन वाले ने कहा, "जी माफ़ कीजिये, पिछले हफ्ते ही उनका देहांत हो गया।"

अगले दिन फिर से उस आदमी ने उसी तरह पूछा, "जी, क्या मैं अपने वकील के साथ बात कर सकता हूँ?"

रिसेप्शन वाले ने फिर से वही बात कही कि माफ़ कीजिये उनका पिछले हफ्ते देहांत हो गया।

अगले दिन फिर से उस आदमी ने फोन किया, "क्या मैं अपने वकील से बात कर सकता हूँ?"

रिसेप्शन वाले ने उस दिन दुखी होकर उसे पूछ ही लिया, "सर आज ये आपका तीसरा दिन है, लगातार मैं आपको बता रहा हूँ कि आपके वकील मर चुके हैं। आप फिर भी बार-बार फोन करके क्यों पूछ रहे हैं?"

उस आदमी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, "क्योंकि यह सुनकर मुझे बहुत ख़ुशी मिलती है कि अब मेरे पैसे बच जायेंगे।"

जन - धन में खाता!

एक दिन सुबह-सुबह बैंक में एक आदमी आया और बैंक मैनेजर से बोला, "जन धन में खाता खुलवाना है।"
बैंक मैनेजर: खुलवा लो।
आदमी: क्या ये जीरो बैलेंस में खुलता है?
बैंक मैनेजर (मन ही मन में, साला पता है फिर भी पूछ रहा है): हाँ जी फ्री में खुलवा लो।
आदमी: इसमें सरकार कितना पैसा डालेगी?
बैंक मैनेजर: जी अभी तो कुछ पता नहीं।
आदमी: तो मैं ये खाता क्यों खुलवाऊँ?
बैंक मैनेजर: जी मत खुलवाओ।
आदमी: फिर भी सरकार कुछ तो देगी?
बैंक मैनेजर: आपको फ्री में एटीएम दे देंगे।
आदमी: जब उसमे पैसा ही नहीं होगा तो एटीएम का क्या करूँगा?
बैंक मैनेजर: पैसे डलवाओ भैया तुम्हारा खाता है।
आदमी: मेरे पास पैसा होता तो मैं पहले नहीं खुलवा लेता, तुम खाता खोल रहे हो तो तुम डालो न पैसे।
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार खुलवा रही है।
आदमी: तो ये सरकारी बैंक नहीं है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार तुम्हारा बीमा फ्री में कर रही है, पूरे एक लाख का।
आदमी (खुश होते हुए): अच्छा तो ये एक लाख मुझे कब मिलेंगे?
बैंक मैनेजर (गुस्से में): जब तुम मर जाओगे तब तुम्हारी बीवी को मिलेंगे।
आदमी (अचम्भे से): तो तुम लोग मुझे मारना चाहते हो और मेरी बीवी से तुम्हारा क्या मतलब है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई ये हम नहीं सरकार चाहती है।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): तुम्हारा मतलब सरकार मुझे मारना चाहती है?
बैंक मैनेजर: अरे यार मुझे नहीं पता, तुमको खाता खुलवाना है या नहीं?
आदमी: नहीं पता का क्या मतलब? मुझे पूरी बात बताओ।
बैंक मैनेजर: अरे अभी तो मुझे भी पूरी बात नहीं पता, मोदी जी ने कहा कि खाता खोलो तो हम खोल रहे हैं।
आदमी: अरे नहीं पता तो यहाँ क्यों बैठे हो?
बैंक मैनेजर ने अपना सिर पकड़ लिया और आदमी जन धन के पोस्टर को देखते हुए बोला, "अच्छा ये 5000 रुपये का ओवरड्राफ्ट क्या है?"
बैंक मैनेजर: मतलब तुम अपने खाते से 5000 निकाल सकते हो।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): ये हुई ना बात, ये लो आधार कार्ड, 2 फोटो और निकालो 5000 रुपये।
बैंक मैनेजर: अरे यार ये तो 6 महीने बाद मिलेंगे।
आदमी: मतलब मेरे 5000 का इस्तेमाल 6 महीने तक तुम लोग करोगे?
बैंक मैनेजर: भैया ये रुपये ही 6 महीने बाद आएंगे।
आदमी: झूठ मत बोलो, पहले बोला कि कुछ नहीं मिलेगा, फिर कहा एटीएम मिलेगा, फिर बोला बीमा मिलेगा, फिर बोलते हो 5000 रुपये मिलेंगे, फिर कहते हो कि नहीं मिलेंगे, तुम्हे कुछ पता भी है?
बैंक मैनेजर: अरे मेरे बाप कानून की कसम, भारत माँ की कसम, मैं सच कह रहा हूँ, मोदी जी ने अभी कुछ नहीं बताया है, तुम चले जाओ, खुदा की कसम, तुम जाओ, मेरी सैलरी इतनी नहीं है कि एक साथ ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक दोनों का इलाज करवा सकूँ।

Tuesday, January 20, 2015

टूथ ब्रश की रिटायरमेंट!

एक बार एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जहाँ पर दुनिया भर से अलग अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। संचालक ने सभी से एक सवाल पूछा कि टूथ ब्रश कितने समय के बाद रिटायर हो जाता है?

सब ने अलग अलग जवाब दिए। किसी ने कहा, एक हफ्ता, किसी ने एक महीना, किसी ने दो महीने तो किसी ने तीन महीने।

अब बारी आई हिंदुस्तानी प्रतिनिधि की। जब उनसे यह सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब कुछ यूँ दिया, "हिंदुस्तान में टूथ ब्रश कभी रिटायर नहीं होता। क्योंकि सब से पहले तो टूथ ब्रश दाँत साफ़ करने के काम आता है, फिर उसका इस्तेमाल बाल में रंग लगाने के लिए होता है, उसके बाद मशीन की सफाई करने के काम आता है और जब उसके बाल पूरी तरह से टूट जायें तो उसका इस्तेमाल पजामे में नाड़ा डालने के लिए किया जाता है। इस तरह टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।"

स्कूल की ज़िन्दगी पर बॉलीवुड गीत

स्कूल:
अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला

ट्यूशन:
इधर चला मैं उधर चला

गणित:
अजीब दास्तान है यह

विज्ञान:
आ ख़ुशी से ख़ुदकुशी कर ले

भूगोल:
मुसाफिर हूँ मैं यारो

अर्थ शास्त्र:
क्यों पैसा-पैसा करती है, पैसे पे क्यों मरती है

परीक्षा:
ज़हरीली रातें, नींदें उड़ जाती हैं

रिजल्ट:
जिया धड़क धड़क जाये

पास:
आज मैं ऊपर आसमान नीचे

फेल:
जग सूना-सूना लागे

अंग्रेजी से हरियाणवी भाषा में अनुवाद

Excuse me - सुण ले झकोई

Let him go - जाण दे उसन

Fast - तावळा

Smooth - चिकणा

Ladies - लुगाई

Father - बाबू

Resolved - सुलटा दिया

Slapping - सपोड़ा

Let's go - डिग ले

Go - गोली हो ले

Wife - बहु

Come here - अड़े नै आ

Same to same - नु का नु

Sunlight - घाम

Go There - पड़ ज्या 

Very- घणा

Basket - झोला

Bed - खाट

Gate - बारणा

Neck - गुद्दी

Knee - गोडा

Finger - आंगळी

Animal - डांगर

Ox - बलैद

Rat - मूसा

Sugarcane - गंडा
Confused - बावळी तरेड्!

शादी के बाद पति - पत्नी!

शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर कीजिए:

पहले साल: मैंने कहा जी खाना खा लीजिए, आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल: जी खाना तैयार है, लगा दूं?
तीसरे साल: खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल: खाना बनाकर रख दिया है, मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकाल कर खा लेना।
पांचवे साल: मैं कहती हूं आज मुझ से खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठे साल: जब देखो खाना, खाना और खाना, अभी सुबह ही तो खाया था।

शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं, जरा गौर कीजिए:

पहले साल: जानू संभलकर उधर गड्ढा है।
दूसरे साल: अरे यार देख के उधर गड्ढा है।
तीसरे साल: दिखता नहीं उधर गड्ढा है। 
चौथे साल: अंधी है क्या गड्ढा नहीं दिखता। 
पांचवे साल: अरे उधर - किधर मरने जा रही है गड्ढा तो इधर है।

मुस्कुराते रहिये!

व्हाट्सएप्प और फेसबुक की बातचीत में अंतर

फेसबुक पर:

पत्नी ने अपना स्टेटस अपडेट किया: जानू कब से इंतज़ार कर रही हूँ, कब आओगे, तुम्हारी बहुत याद आ रही है।
10 दोस्तों ने स्टेटस को Like किया।

पति ने भी जवाब में अपना स्टेटस अपडेट किया: मेरा हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया, मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ जो मुझे तुम मिल गयी। मैं जल्द ही वापस आ रहा हूँ।
15 लोगों ने स्टेटस को Like किया। सास और साली ने Comment किया।

व्हाट्सएप्प पर:

पत्नी: कब से इंतज़ार कर रही हूँ, घर कब आओगे?

पति: अभी कुछ पता नहीं, दिमाग मत चाटो। जब देखो परेशान करती रहती हो, पता नहीं कहाँ से पल्ले पड़ गयी हो।

Thursday, January 15, 2015

आप बहुत अच्छे इंसान बन सकते हो

आप बहुत अच्छे इंसान बन सकते हो बस आपको दो काम करने हैं:
एक तो सुबह उठ के भगवान को याद करो ताकि आप ज़िन्दा रह सको और दूसरा
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
नहाया करो ताकि और लोग ज़िन्दा रह सकें।

कुत्तों को जलेबी!

शहर में एक सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया। सब कुछ देखने के बाद इनकम टैक्स अधिकारी बोला, "सेठ जी सब कुछ ठीक है लेकिन आप ने एक कुत्ता जलेबी खाता बनाया है, जिसमे आपने पांच लाख रूपये से अधिक खर्च किये हैं। इसका ब्यौरा देना होगा।"

सेठ बोला, "भाया मेरे पास तो कोई कागज पत्तर न है।"

तब अधिकारी ने कहा, "ठीक है मामला रफा दफा कर लेते हैं। आप दस हजार रुपये दे दो।"

सेठ ने मुनीम को आवाज दी और बोले, "मुनीम जी इनको रूपए दे दो और खाते में लिख देना कि कुत्तों को दस हजार की जलेबी और खिलाई।"

प्यार क्या होता है?

एक लड़की ने शर्माते हुए अपने पूछा, "ये प्यार क्या होता है?"

लड़के ने सोचा कि लड़की पर अपना इम्प्रैशन ज़माने का यही मौका है तो उसने जवाब दिया, "प्यार का रिश्ता दो इंसानों में वही होता है जो सीमेंट और रेत के बीच पानी का होता है।

जैसे कि...

लड़का = सीमेंट है, लड़की = रेत और प्यार = पानी, अब अगर सीमेंट और रेत को आपस में मिला दिया जाए तो वो स्ट्रांग नहीं होंगे लेकिन अगर इसमें पानी भी मिला दिया जाए तो कोई इनको जुदा नहीं कर सकता।"

लड़के का यह जवाब सुन लड़की हँसते हुए बोली, "कमीने तू शक्ल से ही मजदूर लगता है।"

टूथ ब्रश की रिटायरमेंट!

एक बार एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जहाँ पर दुनिया भर से अलग अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। संचालक ने सभी से एक सवाल पूछा कि टूथ ब्रश कितने समय के बाद रिटायर हो जाता है?

सब ने अलग अलग जवाब दिए। किसी ने कहा, एक हफ्ता, किसी ने एक महीना, किसी ने दो महीने तो किसी ने तीन महीने।

अब बारी आई हिंदुस्तानी प्रतिनिधि की। जब उनसे यह सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब कुछ यूँ दिया, "हिंदुस्तान में टूथ ब्रश कभी रिटायर नहीं होता। क्योंकि सब से पहले तो टूथ ब्रश दाँत साफ़ करने के काम आता है, फिर उसका इस्तेमाल बाल में रंग लगाने के लिए होता है, उसके बाद मशीन की सफाई करने के काम आता है और जब उसके बाल पूरी तरह से टूट जायें तो उसका इस्तेमाल पजामे में नाड़ा डालने के लिए किया जाता है। इस तरह टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।"

स्कूल की ज़िन्दगी पर बॉलीवुड गीत!

स्कूल:
अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला

ट्यूशन:
इधर चला मैं उधर चला

गणित:
अजीब दास्तान है यह

विज्ञान:
आ ख़ुशी से ख़ुदकुशी कर ले

भूगोल:
मुसाफिर हूँ मैं यारो

अर्थ शास्त्र:
क्यों पैसा-पैसा करती है, पैसे पे क्यों मरती है

परीक्षा:
ज़हरीली रातें, नींदें उड़ जाती हैं

रिजल्ट:
जिया धड़क धड़क जाये

पास:
आज मैं ऊपर आसमान नीचे

फेल:
जग सूना-सूना लागे

Wednesday, January 14, 2015

अच्छा समय!

एक औरत का पति काफी समय से कोमा में था। उसे कभी होश आता और कभी वो कोमा में चला जाता पर वो औरत हमेशा अपने पति के साथ ही रही। कभी भी उसे नहीं छोड़ा।

एक दिन आदमी को होश आया और उसने अपनी पत्नी को पास बुलाने का इशारा किया। पत्नी अपने पति के पास गयी।

पति ने भरी हुई आँखों से उसे कहा, "तुम्हें पता है न तुम हमेशा मेरे साथ रही हो। मेरे हर दुःख के समय तुम मेरे पास थी। जब मुझे नौकरी से निकाला गया तो उस समय तुम मेरे साथ थी। जब मेरा कारोबार डूब गया तब भी तुम साथ थी। जब हमारा घर नीलाम हुआ तब भी तुम साथ थी। फिर अब जब मेरा एक्सीडेंट हुआ और मेरी यह हालत हो गयी तब भी तुम मेरे साथ ही थी। अब बस मैं तुम्हें यही कहना चाहता हूँ कि अब तुम मुझे छोड़ कर चली जाओ, क्योंकि शायद तुम्हारे जाने से मेरा अच्छा समय आ जाये।"

सस्ता इलाज!

एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखने जाता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता हूं। मेरा इलाज कीजिये नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।"

डॉक्टर ने कहा, "तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताये अनुसार लिया तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।"

मरीज: पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी?

डॉक्टर: सौ रूपये प्रति मुलाकात। 

आदमी गरीब था इसीलिए फिर आने को कहकर चला गया।

लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला, "क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आये?" मनोचिकित्सक ने पूछा।

"सौ रूपये प्रति मुलाकात में इलाज कैसे करवाऊं? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रूपये में कर दिया" आदमी ने जवाब दिया।

डॉक्टर: अच्छा! वो कैसे?

मरीज: दरअसल वह एक बढ़ई है, उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रूपये प्रति पाए के हिसाब से काट दिये।

टूथ ब्रश की रिटायरमेंट!

एक बार एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जहाँ पर दुनिया भर से अलग अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। संचालक ने सभी से एक सवाल पूछा कि टूथ ब्रश कितने समय के बाद रिटायर हो जाता है?

सब ने अलग अलग जवाब दिए। किसी ने कहा, एक हफ्ता, किसी ने एक महीना, किसी ने दो महीने तो किसी ने तीन महीने।

अब बारी आई हिंदुस्तानी प्रतिनिधि की। जब उनसे यह सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब कुछ यूँ दिया, "हिंदुस्तान में टूथ ब्रश कभी रिटायर नहीं होता। क्योंकि सब से पहले तो टूथ ब्रश दाँत साफ़ करने के काम आता है, फिर उसका इस्तेमाल बाल में रंग लगाने के लिए होता है, उसके बाद मशीन की सफाई करने के काम आता है और जब उसके बाल पूरी तरह से टूट जायें तो उसका इस्तेमाल पजामे में नाड़ा डालने के लिए किया जाता है। इस तरह टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।"

Monday, January 12, 2015

झगड़ालू पत्नी से तंग आकर पति ने सास को मैसेज किया

एक्सचेंज 
बीवीअपने पति से झगड़ा कर रही थी। पति ने तंग आकर सास को मैसेज किया, 'आप का प्रोडक्ट मेरे मुताबिक नहीं है। मैं इसे लौटाकर आपसे एक्सचेंज की डिमांड करता हूं।' 
थोड़ी देर बार सास का जवाब आया, 'वारंटी खत्म हो चुकी है। रिफंड या एक्सचेंज की ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। प्रोडक्ट की परफॉर्मेंस अच्छी करने के लिए उसे कुछ दिन आराम दें। कुछ खर्चा करें। और अब वैसे भी कंपनी ने नया प्रोडक्ट बनाना बंद कर दिया है।' 
जमाई शॉक्स, सास रॉक्स! 

***
डेमो
एकबार मंगलू ने अपने सबसे अच्छे दोस्त को घर पर डिनर के लिए न्यौता दिया। उसने अपने दोस्त को शाम सात बजे का समय दिया लेकिन इस बारे में बीवी को नहीं बताया। शाम को जब दोस्त आया तो उसे देखते ही बीवी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। 
बीवी: मेरेबाल देखो, मैंने मेकअप भी नहीं किया। घर की हालत देखो, मैं अभी तक नाईट सूट में हूं और मैं आज रात खाना नहीं बना सकती। क्या सोच के तुमने अपने दोस्त को बुला लिया, जरा भी अक्ल नहीं है तुम्हें... 
मंगलू: अरेजानू वो शादी करने की सोच रहा था और मैंने उसे एक डेमो देने का वादा किया था!