Showing posts with label फेसबुक फेस बुक क्यों?. Show all posts
Showing posts with label फेसबुक फेस बुक क्यों?. Show all posts

Sunday, January 11, 2015

फेसबुक फेस बुक क्यों?



फेसबुक पर इत्ती फोटू लादी जाती हैं, कौन देखता है जी?’ ‘जी, जो अपनी फोटू अपलोड करता है, वही देखता है, बार-बार। इनफेक्ट, फेसबुक पर सबसे ज्यादा अपना फेस ही देखा जाता है, वही फोटू देखी जाती है, जिसमें अपना फेस हो।’ 
‘फेसबुक पर क्या सिर्फ अपने फेस के अलावा कुछ न देखा जाता?’
‘जी, वो फोटू भी देख ली जाती हैं, जिनमें खासतौर पर, प्रॉमिनेंट तौर पर, अपना फोटू न भी हो, तो भी कहीं कोने वगैरह में अपना फेस तो हो।’ ‘मतलब फेसबुक पर क्या सिर्फ अपने फेस के अलावा कुछ न देखा जाता?’
‘जी वो फोटू भी देख ली जाती है, जिसमें हम खुद हो सकते थे, पर न हुए, इस शिकायत के साथ, अबे वो वाली फोटू क्यूं न अपलोड की, जिसमें हम भी थे।’ ‘ओफ्फो, तो क्या फेसबुक पर अपने फेस के अलावा कुछ न देखा जाता?’ ‘जी हर उस लड़की की फोटू भी लाइक की जाती है, जिसे सैट करने के उपक्रम में तमाम नौजवान दिन-रात फेसबुकियाए रहते हैं। पर वो फोटू बिना देखे ही लाइक कर दी जाती है। संभावित गर्लफ्रेंड की फोटू लाइक करना संवैधानिक कर्तव्य होता है।’